बॉयलर फटने से बलिया के युवक की मौत, पूरे परिवार की उम्मीद था वह

सिकंदरपुर, बलिया : गुजरात के राजकोट में बॉयलर फटने से बलिया के एक युवक की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के पैतृक गांव पकड़ी थाना क्षेत्र के कुढ़ही (उससा) गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। 

कुढ़ही (उससा) गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान (40) पुत्र बूचन चौहान राजकोट (गुजरात) में साफ्ट ड्रिंक बनाने वाली राज इनोटेक प्राइवेट कम्पनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान अचानक बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आने से धर्मेंद्र झुलस गया।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में दबंगों का घर पर हमला, हथौड़े से कार तोड़ी; पूरी वारदात CCTV में कैद

साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंपनी के सदस्यों ने रात करीब 11 बजे हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद से ही परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धर्मेंद्र के पिता बूचन व पत्नी मंशा देवी बेसुध हो गये है। वहीं, 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस तथा नौ वर्षीय पुत्री प्रिया की चीत्कार सुन लोगों का कलेजा मुंह को  आ जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.