- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की यह शिकायत
बलिया : दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की यह शिकायत
बैरिया, बलिया : बार बार बिजली बिल मे गड़बड़ी की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा की जाती रही है। ऐसे उपभोक्ताओ के लिए राहत भरी खबर है। अधिक बिजली बिल आने की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा समस्या समाधान का प्रयास शुरू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को सुपरवाइज्ड बिल दी जाएगी, जिस पर विभागीय कर्मियों, कार्यालय संस्था के अभिकर्ता का हस्ताक्षर होगा।
इसमें उपभोक्ताओं के मीटर के नंबर के साथ-साथ अन्य व्योरा व मीटर रीडिंग दर्ज होगा। कर्मियों की ओर से क्रास चेकिंग की जाएगी। अंतर मिलने पर मीटर रीडिंग करने वाले कर्मी व संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से सही मीटर रीडिंग होगी। बिजली बिल संशोधन के लिए लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह समस्या सिर्फ छोटे विद्युत उपभोक्ताओं की थी। पांच किलोवाट क्षमता से अधिक के कनेक्शन की बिलिंग एमआरआई के तरफ से तैयार की जा रही है। इसमें रीडिंग स्टोर रीडर की गड़बड़ी कोई विकल्प नहीं रहता है। ऑनलाइन बिल को लेकर बिल जनरेट किया जाता है। इस संदर्भ में उपखंड अधिकारी अंबुज तिवारी से पूछने पर बताया कि उपभोक्ताओं के जारी होने वाली बिल में गड़बड़ी न हो, इसके लिए विभाग तत्पर है। अगर गड़बड़ी होगी तो उसे सुधार करके उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।
