बलिया : मेधावियों को प्रतिभा सम्मान से स्कूल ने किया सम्मानित

दोकटी, बलिया : विकास खण्ड मुरली छपरा अन्तर्गत नरहरि बाबा इंटर कालेज, कर्णछपरा के प्रांगण में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र तथा वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अपनी विलक्षण प्रतिभा और परिश्रम से नरहरि बाबा इंटर कालेज, कर्ण छपरा के छात्र गिरीश यादव 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा गीतांजलि रजक 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुल नामांकित छात्र/छात्राओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उक्त दोनों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

वही गणित के शिक्षक आकाश कुमार शर्मा को भी प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र, अंग्रेज़ी के प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ डा. श्याम कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कौशल किशोर सिंह, जीवछ सिंह, सव्यसाची पाण्डेय (शिवम), दिनेश कुमार गहलौत, विन्ध्यवासिनी साहू के अलावा समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.