- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया पुलिस ने यह बताकर खुशी बहाल कर दी कि कोचिंग के लिए निकली छात्रा मथुरा आ गई है।
बलिया पुलिस ने यह बताकर खुशी बहाल कर दी कि कोचिंग के लिए निकली छात्रा मथुरा आ गई है।
बलिया : रहस्यमय परिस्थितियों में गायब सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव निवासी अनुज वर्मा (15) पुत्र रसवीर वर्मा सकुशल बरामद हो गया। अनुज मथुरा पहुंच गया था, जो पुलिस की सक्रियता से 36 घंटे के अंदर ही अपनों की गोद में आ गया।
बुधवार की सुबह अनुज के पिता रसवीर वर्मा ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस सक्रिय हुई तो पता चला कि अनुज नगरा से बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन पकड़कर मथुरा चला गया। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर पता लगाकर परिवार वालो को सूचना दिया कि अनुज भटकते हुए मथुरा पहुंचा है।
वहां के स्थानीय लोगों ने अनुज को कोतवाली पहुंचाया है। कोतवाली से सिकंदरपुर थाने पर सूचना आई है। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बुधवार की रात्रि 2 बजे घर वालों को सूचना दिया। इसके बाद घर वाले निजी साधन से मथुरा के लिए निकल गए। गुरूवार की शाम 5 बजे मथुरा पुलिस ने अनुज को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
