- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- अपहरण की झूठी सूचना देने वाले पर बलिया पुलिस ने कार्रवाई की है।
अपहरण की झूठी सूचना देने वाले पर बलिया पुलिस ने कार्रवाई की है।
बलिया : अपहरण की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस टीमें सक्रिय हो गई, लेकिन जांच-पड़ताल में मामला झूठा निकला। इस पर पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना देने वाले पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है। यही नहीं, बलिया पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि फर्जी सूचना तथा अफवाहों से बचे। किसी प्रकार आपात स्थिति में डॉयल 112 में कॉल सहायता प्राप्त करें। बलिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
उसके बाद वह मनियर में जाकर अपने मोटरसाईकिल का कुछ काम कराया। काम कराने के बाद खेजुरी मोड़ से बड़ागांव होते हुए बेरुआबारी गया। रास्ते में नशे के दौरान ही मोबाईल के माध्यम से अपनी पत्नी व दोस्त अर्जून को यह सूचना दिया कि कुछ अज्ञात लोगो द्वारा मोटरसाईकिल छिनकर हमारा अपहरण कर लिया गया। सूचना देने के बाद अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लिया। इससे परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना प्राप्त होते ही बलिया पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते महाशक्ति राजभर को मनियर से सिकन्दरपुर जाने वाली सड़क पर मनियर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मनियर पुलिस द्वारा पुछताछ में बताया कि अत्यधिक शराब का सेवन करने के बाद नशे में यह सूचना देकर अपनी मोबाइल को स्वीच आफ करके रास्ते में ही सो गया था। अपहरण की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति पर मनियर थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
