Ballia News: बलिया में दो बंद मकानों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बैरिया, बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार के पास हॉस्पिटल रोड कोटवा मोड़ स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये नगद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती कपड़े चुरा लिए।

घटना की जानकारी मकान मालिक मनोज श्रीवास्तव और उनके परिवार को तब हुई, जब वे शुक्रवार देर शाम राजस्थान से लौटे। घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत बैरिया पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बैरिया थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े - भूमि विवाद में मारपीट और महिला से दुर्व्यवहार, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

इसी तरह, चकिया गांव में भी एक बंद मकान से लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दीनानाथ मिश्र ने शुक्रवार को बैरिया पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। जब वे घर लौटे तो ताला टूटा हुआ था और कीमती आभूषण गायब थे। चोरी कब हुई, यह वे नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.