Ballia News: ट्रेन में छूटा महिला का पर्स, जीआरपी ने तलाश कर लौटाया, डेढ़ लाख का था सामान

बलिया: दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला का कीमती पर्स ट्रेन में छूट गया, जिसे जीआरपी बलिया ने तत्परता और ईमानदारी से बरामद कर वापस लौटा दिया। पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान मौजूद था।

साधना सिंह नाम की महिला यात्री ने 27 मई को दिल्ली से यात्रा शुरू की थी और 28 मई को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर उतरीं। स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद उन्हें याद आया कि उनका पर्स ट्रेन के कोच में ही रह गया है। उन्होंने तुरंत गाजीपुर सिटी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर तैनात एएसआई जयशंकर दुबे को सूचना दी।

यह भी पढ़े - Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा

जयशंकर दुबे ने यह जानकारी बलिया आरपीएफ पोस्ट के एएसआई संतोष कुमार राय को दी। संतोष कुमार राय और कांस्टेबल रामनयन यादव ने बलिया स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही संबंधित कोच की तलाशी ली और पर्स सुरक्षित बरामद कर लिया।

पर्स में एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और ₹2,000 नकद थे। कुल सामान की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई। महिला की पहचान की पुष्टि व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से की गई, जिसके बाद उनके चाचा दीनानाथ सिंह को पर्स सौंप दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आरपीएफ टीम की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। यह घटना रेलवे सुरक्षा बल की कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता का उदाहरण बन गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.