Ballia News : चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार 22 वर्षीय युवक का सच जान चौंक जायेंगे आप 

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में SOG बलिया व बासडीह रोड थाना पुलिस को सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की चार मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से तमंचा मय जिन्दा कारतुस बरामद हुआ है।

स्वाट टीम व थानाध्यक्ष बासडीह रोड राजकपुर सिंह मय फोर्स के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक मुन्ना राम मय फोर्स द्वारा बाबा बालखण्डी मंदिर मार्ग से अभियुक्त राजा कुमार गोंड पुत्र स्व. रामभजन गोंड (मोहल्ला पकड़ीतर रतसड़, थाना गड़वार, बलिया) को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक कट्टा मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
 
यही नहीं, अभियुक्त की निशादेही पर नरायनपुर बघौता गाँव स्थित बंद पड़े ईट भट्टे से तीन बाइकें बरामद की गई। पूछताछ पर बताया कि वह गैर जनपदो से गाड़ी चोरी करके लाता था तथा इसी बन्द पड़े ईट भट्टे पर रखकर नंबर प्लेट बदलकर कम दामों पर बेचकर प्राप्त पैसो से मौज व अय्याशी करता था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने धारा 41, 411, 413, 414, 467, 468, 471 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। 
 
बरामद बाइकें
1. बाइक UP54AE 0438 वाहन स्वामी एकरामुद्दीन पुत्र बदरूद्दीन निवासी हिकमगदा कोपागंज मऊ 275305 चेचिस नंबर MBLJAR038J9H00770, इंजन नंबर JA05EGJ9H15725
2. बाइक GJ15AH5953 वाहन स्वामी गनेश भाई चेचिस नंबर MBLHA10EWBGC32538,इंजन नंबर HA10EDBGC06556 
3. बाइक BR29J9410  वाहन स्वामी दीनबन्धु MBLHA10EWCHA20902,इंजन नंबर HA10FDCHA20317 
4. बाइक DL9SAF9815 स्वामी जितेन्द्र दास निवासी 16 हरिजन बस्ती, सुलान पुरी, निठारी सुल्तानपुरी ब्लाक सी नई दिल्ली MBLHA10EWCGD09375 व इंजन नंबर HA10EDCGD36971 
 
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 364/2022 धारा 411/420/467/468/471 भादवि 41 द0प्र0सं0,3/4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बलिया।
2.मु0अ0सं0 366/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली बलिया। 
3.मु0अ0सं0 710/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली बलिया।
4.मु0अ0सं0 726/2022 धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि व 3/5/25 आयुध अधिनियम।
5.मु0अ0सं0 48/2019 धारा 379/411 भादवि थाना खेजुरी बलिया।
6.मु0अ0सं0 49/2019 धारा  41, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 68 भादवि थाना खेजुरी बलिया।
7.मु0अ0सं0 57/2019 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना खेजुरी बलिया।
8.मु0अ0सं0 112/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गडवार बलिया।
9.मु0अ0सं0 256/2021 धारा 379/411 भादवि थाना गडवार बलिया।
10.मु0अ0सं0 69/2019 धारा 379/411 भादवि थाना सुखपुरा बलिया।
11.मु0अ0सं0 73/2019 धारा 379/411 भादवि थाना सुखपुरा बलिया।
12.मु0अ0सं0 81/2019 धारा 379/411 भादवि थाना सुखपुरा बलिया।
 
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उप निरीक्षक मुन्ना राम थाना बांसडीह रोड बलिया।
2.हे0का0 जसवीर सिंह SOG बलिया।
3.हे0का0 लवकेश पाठक SOG बलिया।
4.हे0का0 रोहित कुमार SOG बलिया।
5.हे0का0 राकेश यादव SOG बलिया
6.हे0का0 दिनेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया।
7.का0 रमेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया।
 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
कानपुर, अगस्त 2026: भारत की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को आधुनिक पहचान देने की दिशा में काम करते हुए रामराज कॉटन...
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.