Ballia News : बलिया में संपन्न हुई गंगा समग्र की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक, गंगा संरक्षण पर हुआ गहन मंथन

बलिया, तिखमपुर : गंगा समग्र की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को तिखमपुर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन मंत्री विजय राज जी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से की गई।

मुख्य अतिथि रामाशीष जी ने अपने संबोधन में कहा, “गंगा हम सभी की मां है, जैसे वह हमारी चिंता करती हैं, उसी तरह हमारा कर्तव्य है कि हम भी उनकी सेवा और संरक्षण करें।” उन्होंने गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने हेतु जन-जागरण अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर बल दिया।

यह भी पढ़े - GNM छात्रा की निजी तस्वीरें वायरल, मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता, पुलिस जांच जारी

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वृक्षारोपण अभियान तेज करने का भी आह्वान किया, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके। बैठक में वक्ताओं ने गंगा की अविरलता, स्वच्छता और सहायक नदियों व जल स्रोतों के संरक्षण पर विचार प्रस्तुत किए।

प्रमुख वक्ताओं में शामिल रहे

डॉ. गणेश कुमार पाठक (शैक्षिक आयाम प्रमुख, पूर्व प्राचार्य)

धर्मवीर उपाध्याय (संपर्क प्रमुख)

भारती सिंह

राजेश्वर गिरी (कोष प्रमुख)

जवाहर सिंह (नदी प्रमुख)

बैठक की अध्यक्षता राजनारायण तिवारी (कृषि जैविक आयाम प्रमुख) ने की, जबकि संचालन प्रांत संयोजक राज किशोर मिश्र द्वारा किया गया।

बैठक में गोरक्ष प्रांत के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने गंगा को प्रदूषण मुक्त, सतत प्रवाही और सहायक नदियों, ताल-तलैयों सहित सभी जल स्रोतों को संरक्षित रखने हेतु संकल्प लिया।

कार्यक्रम संयोजक धनंजय उपाध्याय ने सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे

अर्जुन कुमार (गंगा वाहिनी प्रमुख), विनय विशेन, पवन सिंह, प्रकाश पाण्डेय, सच्चिदानंद पांडे, मुन्ना निगम, यतेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मदन मोहन सिंह, देव नारायण पाण्डेय, सुधीर मिश्र, दिलीप जी, अजय तिवारी, डॉ. पवन पाण्डेय सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं

Latest News

राज्यसभा में हंगामा : टोल जाम, सर्वाइकल कैंसर और धरोहर स्थलों की बदहाली को लेकर सांसदों ने सरकार को घेरा राज्यसभा में हंगामा : टोल जाम, सर्वाइकल कैंसर और धरोहर स्थलों की बदहाली को लेकर सांसदों ने सरकार को घेरा
नई दिल्ली। टोल प्लाजा पर जाम, सर्वाइकल कैंसर, यूनेस्को धरोहर स्थलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी सहित विभिन्न मुद्दे शून्यकाल...
संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा : अनुराग ठाकुर बोले, हमें वंदे मातरम् से ‘एनर्जी’ मिलती है, जबकि कांग्रेस को इससे ‘एलर्जी’ होती है
‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ : दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 130 विदेशियों को किया डिपोर्ट
संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा : राजनाथ सिंह बोले, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत हैं मां भारती की दो आंखें और दो किलकारियां
गोवा अग्निकांड : नाइट क्लब के मालिक भारत से फरार, जानें किस देश में ली शरण
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.