Ballia News: डिजिटल साक्षरता के विस्तार में शिक्षकों की अहम भूमिका, 18 अध्यापक सम्मानित

बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बलिया में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 18 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत चयनित पांच होनहार विद्यार्थियों को टैबलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष मिठाई लाल गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सीडीओ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देने वाला युवक गिरफ्तार

शिक्षकों को मिला उत्कृष्टता सम्मान

बलिया के 18 शिक्षा क्षेत्रों से चयनित एक-एक श्रेष्ठ अध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षक हैं

प्रदीप कुमार सिंह – कंपोजिट विद्यालय, टोला काशी राय (मुरली छपरा)

कृष्णकांत यादव – कंपोजिट विद्यालय, बसंतपुर (हनुमानगंज)

एहसानूल हक – उच्च प्राथमिक विद्यालय, बांसडीह

धर्मनाथ मौर्य – कंपोजिट विद्यालय, तालिबपुर (बैरिया)

विनोद कुमार राम – कंपोजिट विद्यालय, औदी (चिलकहर)

सुमंत प्रसाद गुप्ता – कंपोजिट विद्यालय, चितबड़ागांव (सोहांव)

कंचन पांडे – कंपोजिट विद्यालय, सरया (दुबहर)

जय सिंह – कंपोजिट विद्यालय, आसचौरा (बेरूआरबारी)

पंकज – कंपोजिट विद्यालय, इनदासों नोनिया पूरा (नगरा)

श्वेता गुप्ता – कंपोजिट विद्यालय, रसड़ा (रसड़ा)

अमित कुमार – कंपोजिट विद्यालय, समसुद्दीनपुर (सीयर)

डॉ. सुनील गुप्ता – प्राथमिक विद्यालय, वजीरापुर (नगर क्षेत्र)

विश्वजीत कुमार चौरसिया – प्राथमिक विद्यालय, कछुअरा मठिया (नवानगर)

सुनील यादव – प्राथमिक विद्यालय, रुद्रपुर (बेलहरी)

विक्रम कुमार वर्मा – कंपोजिट विद्यालय, रेवती (रेवती)

अरुण कुमार सिंह – कंपोजिट विद्यालय, इकाईल (पंदह)

राहुल कुमार – कंपोजिट विद्यालय, मनियर (मनियर)

कन्हैया राम – कंपोजिट विद्यालय, सिंहाचर (गड़वार)

बच्चों को मिला टैबलेट, झलकी खुशी

राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत चयनित छात्रों को टैबलेट देकर उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाने वाले छात्र हैं

आयुष सिंह – कंपोजिट विद्यालय, भीख छपरा (बैरिया)

पीयूष कुमार वर्मा – कंपोजिट विद्यालय, दादर (पंदह)

नेहा – कंपोजिट विद्यालय, पकवाईनार (रसड़ा)

प्रयागराज – कंपोजिट विद्यालय, सोनाडीह (सीयर)

विवेक कुमार – कंपोजिट विद्यालय, माफी दुबहर

कार्यक्रम में रहा व्यापक सहयोग

इस कार्यक्रम में राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष तिवारी व चित्रलेखा सिंह उपस्थित रहे। जिला समन्वयक (एमडीएम) अजीत पाठक, जिला समन्वयक (निर्माण) सत्येंद्र कुमार राय, प्रशिक्षण समन्वयक ओमप्रकाश सिंह सहित कई अधिकारियों व शिक्षकों ने योगदान दिया। संचालन डॉ. शशि भूषण मिश्र ने किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डिजिटल लिटरेसी का वास्तविक विस्तार शिक्षकों की प्रतिबद्धता और नवाचार के जरिए ही संभव है।

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.