Ballia News: प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, गांव में मचा हड़कंप

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में मंगलवार को एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग के हवाले कर सनसनी फैला दी। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाहर किसी शहर में नौकरी करता था और मंगलवार सुबह गांव लौटा। वापस लौटते ही वह सीधे अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंचा। फिल्मी अंदाज में उसने युवती से शादी के लिए हामी भरने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करते ही युवक ने अपने पास रखे पेट्रोल को खुद पर उड़ेल लिया और देखते ही देखते खुद को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में एनएच-31 किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख लोग पहले तो पीछे हटे, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना का पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो देख लोग सिहर उठे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फेफना थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। युवक के परिवार और लड़की पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस आत्मदाह के प्रयास को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.