Ballia News: सभासद पर जानलेवा हमला, कार हटाने के विवाद में चली गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 8 में सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर हुए विवाद में वार्ड सभासद पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि तीन युवकों ने नशे की हालत में गाली-गलौज की और एक युवक ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया, जो संयोगवश मिस हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वार्ड नंबर 8 के सभासद संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम वे खेत से ट्रैक्टर लेकर अपने घर (वार्ड नंबर 1) जा रहे थे। रास्ते में एक कार खड़ी मिली, जिसे हटाने के लिए उन्होंने हॉर्न बजाया। कार से उत्तर टोला निवासी विशेष तिवारी, नितिन तिवारी और चंचल तिवारी उतरकर गाली-गलौज करने लगे और दूसरे रास्ते से जाने की धमकी देने लगे।

यह भी पढ़े - शादी के पांच दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत, नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल

विरोध करने पर विशेष तिवारी ने कट्टा निकाल कर गोली चला दी, लेकिन गोली मिस हो गई। इससे घबराकर सभासद मौके से वापस लौट आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी विशेष तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.