- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर थाना प्रभारी गंभीर रूप
Ballia News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल
On
बलिया : जिले के नगरा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान नगरा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी डीजे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि घायल थाना प्रभारी को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग और साथी अधिकारी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं
बाराबंकी में भीषण आग का कहर: तीन घर राख, मासूम गंभीर रूप से झुलसी
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2025 13:40:02
बलिया : जिले के नगरा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
