Ballia News : बलिया में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया चित्रगुप्त पूजन उत्सव

बलिया। जिलेभर में गुरुवार को श्री चित्रगुप्त जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न चित्रगुप्त मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन, हवन और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें कायस्थ समाज के महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

नगर के भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर, रसड़ा समेत जनपद के कई मंदिरों में पूजा संपन्न हुई। वहीं शहर से सटे निधरिया गांव में निर्माणाधीन चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भी श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।

यह भी पढ़े - अयोध्या: निषाद और वाल्मिकी समाज के साथ सीएम योगी ने मनाई दिवाली, रामलला व हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

पूजन के बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की आरती की और समस्त समाज के कल्याण की कामना की। वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि वे मानव के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं और सत्य, न्याय तथा कर्मफल के प्रतीक माने जाते हैं। कहा कि जो व्यक्ति ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर चलता है, उसे चित्रगुप्त सदैव आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से एक गोष्ठी भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सीजेएम (अररिया, बिहार) रोहित श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष निषिद्ध श्रीवास्तव, डा. दयालशरण वर्मा, कौशल किशोर मेहता (एडवोकेट), ओमप्रकाश मेहता, सुभाष मेहता, पंकज श्रीवास्तव, कृष्णानंद मेहता, शैलेश श्रीवास्तव (मंटू), संजय मेहता (अप्पू), सौरभ श्रीवास्तव, विकास मेहता, प्रशांत श्रीवास्तव, अनंत मेहता, अजीत श्रीवास्तव (बब्लू), संजीव मेहता (रिपू), प्रकाश मेहता (छोटू), अनिल मेहता, सुधीर मेहता (डब्बू), अवधेश श्रीवास्तव, शिवनाथ श्रीवास्तव, पिंकू मेहता, संदीप श्रीवास्तव (मिंटू), भोला श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव और सन्नी मेहता (मंटू) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

<span class="text-orange">यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: </span> दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, अर्चना अग्रवाल को सौंपी नई जिम्मेदारी यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, अर्चना अग्रवाल को सौंपी नई जिम्मेदारी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार...
मुजफ्फरनगर में पत्नी और ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान युवक ने दी जान, वीडियो में कहा, “बस इतनी ही थी जिंदगी”
बलिया में दर्दनाक हादसा: राह चलते चाय विक्रेता की गड्ढे में डूबने से मौत
Ballia News : बलिया में समोसा बेचने वाले ने गरम छनौटा से मासूम बच्ची को पीटा, चेहरा झुलसा
Ballia News : बलिया में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया चित्रगुप्त पूजन उत्सव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.