Ballia News: लाखों की ठगी करने वाले आरोपी के घर नोटिस चस्पा, जल्द होगी कुर्की की कार्रवाई।

Ballia news: बलिया में पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है. साथ ही अनाउंसमेंट कर लोगों को जानकारी दी।

Ballia news: बलिया में पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है. साथ ही अनाउंसमेंट कर लोगों को जानकारी दी। कोर्ट ने नगर कोतवाली पुलिस को पवन के खिलाफ अगली कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

दरअसल, लाखों रुपये की हेराफेरी के आरोपी के गांव पहुंची पुलिस ने धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा कर दिया. बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध निवासी अशोक कुमार ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया था. उसकी तहरीर पर पुलिस ने मेसर्स दिव्या कौशल एंड एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट प्रा. लिमिटेड लोकीपुर मऊ और रसदा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी पवन शर्मा पर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था.

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

अब कोर्ट ने नगर कोतवाली पुलिस को पवन के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी ओक्देनगंज अजय कुमार त्रिपाठी रविवार को रसूलपुर पहुंचे और नोटिस तामील कराया.

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.