Ballia News: भाजपा सरकार पर बरसे बलिया के नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष

Ballia News : फेफना विधान सभा क्षेत्र से विधायक एवं समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा है कि, देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का अपहरण कर सत्ता पर बने रहना चाहती है।

बु‌धवार को अपने जलालपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से मुखातिब सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण के बाद जो नई मतदाता सूची जारी किया गया है, उसमे व्यापक अनियमितता हुई है। विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में था, उन लोगों का भी नाम काट दिया गया है। विशेषरूप से समाजवादी पार्टी के समर्थन वाले बूथों और गाँवों में सपा समर्थक मतदाताओं को चिन्हित करके उनका नाम काटा गया है, जो लोकतंत्र एवं संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों के अपहरण के समान है।

यह भी पढ़े - 45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद

थाने और पुलिस चौकियां भाजपा कार्यालय की तरह काम कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। जिला चिकित्सालय से लेकर ग्रामीण चिकित्सालयों की स्थिति खस्ताहाल है। कहीं भी आवश्यकता के अनुपात में चिकित्सक नहीं है। दवाइयों का अभाव है। जिला चिकित्सालय एक रेफरल हॉस्पिटल बन कर रह गया है। जिससे मरीजों को छोटी छोटी बिमारियों के इलाज के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिजली बिल बकाया वसूली के नाम पर गरीब किसानों एवं आम जनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी FIR दर्ज कराया जा रहा है तो कभी RC काटा जा रहा है। इन सब के कारण गरीब एवं आम जनमानस मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने विकास के सवाल पर सरकार को नकारा साबित करते हुए कहा कि पिछले लगभग 7 वर्षों से उ.प्र. की वर्तमान सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गए जनहित एवं विकास कार्यों का फीता काट रही है या नाम बदल रही है। इनकी उपलब्धि यही है।

वर्तमान सरकार द्वारा अब तक जनपद में विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं किया गया, सिर्फ अखबारों में बयान या विज्ञापन दिया जाता है। वर्तमान में जनपद की अच्छी सड़कों को पाईप या तार डालने के नाम पर खुदाई कर छोड़ दिया गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही है। 

दिल्ली की पीड़िता बेटी (निर्भया) के गांव में सपा सरकार में बनी सड़क और हास्पिटल की दशा आज दयनीय है, लेकिन सरकार का उस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने फेफना को ब्लाक बनाने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए मैं विधानसभा में भी आवाज उठाऊंगा। संग्राम यादव ने जनेश्वर मिश्र सेतु को बिहार के बक्सर-पटना मार्ग से जोड़ने की भी मांग की। कहा कि देश और प्रदेश में नियुक्ति का कोई विज्ञापन नहीं निकल रहा है। पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। रोजगार न मिलने के कारण युवा हताशा का शिकार हो रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान महासचिव बीरबल राम, उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी, शशिकांत चतुर्वेदी, कंचन भारती, राजेंद्र यादव, अनिल राय, दिनेश यादव, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.