Ballia News: नगरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने धारा 137(2), 351(4), 65(2) बीएनएस और 5एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिसवारकलां मोड़ से अभियुक्त आकाश गौड़ (पुत्र घूरा गौड़) और मोहन राजभर (पुत्र रविंद्र राजभर), निवासी पाण्डेयपुर, थाना नगरा, बलिया को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े - UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रणजीत यादव और संजय कुमार सिंह भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.