- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- बलिया से पटना के बीच छपरा होकर चलेगी 8 कोच की मेमू ट्रेन
बलिया से पटना के बीच छपरा होकर चलेगी 8 कोच की मेमू ट्रेन

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से 30 जून, 2025 तक चलाई जा रही 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी का संचलन 01 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक 92 अतिरिक्त फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसकी जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने दी। बताया कि यह गाड़ी 08 कोच के मेमू रेक से चलाई जायेगी।
वापसी यात्रा में 05298 बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक बलिया से 13.00 बजे प्रस्थान कर बांसडीह रोड से 13.13 बजे, सहतवार से 13.47 बजे, रेवती से 14.03 बजे, दल छपरा से 14.09 बजे, सुरेमनपुर से 14.16 बजे, बकुलहा से 14.25 बजे, मांझी से 14.34 बजे, गौतम स्थान से 14.53 बजे, छपरा से 15.20 बजे, छपरा कचहरी से 15.29 बजे, गोल्डिनगंज से 15.49 बजे, बड़ा गोपाल से 16.01 बजे, अवतार नगर से 16.11 बजे, दिघवारा से 16.20 बजे, सीतलपुर से 16.27 बजे, नयागांव से 16.34 बजे, परमानन्दपुर से 16.44 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 17.31 बजे तथा दीघा ब्रिज हाल्ट से 17.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 17.55 बजे पहुंचेगी।