Ballia News: गरिमा ने बढ़ाई बलिया की 'गरिमा'

बलिया : कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में उत्तराखण्ड के परेड ग्राउंड में 8 से 12 मई तक चलने वाली ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप में देश की 37 टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद बलिया की महिला खिलाडी गरिमा सिंह ने 61 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओड़िसा के खिलाडी को 4–6, गुजरात को 2–8, कर्नाटक के खिलाडी को 4–9 व वेस्ट बंगाल को 4–7 के अंतर से लगातर पांचवी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना जगह बनाई। 

फिर उत्तराखंड के खिलाडी से रोमांचक मुकाबले में 0-1 के अंतर से शिकस्त खाकर बलिया की झोली में कांस्य पदक डालकर 38वीं नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा रहे सुमित झा ने दूरभाष पर दी। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने इस उपलब्धि को बलिया कराटे खेल जगत का गर्वांवित पहल बताया। कहा कि नेशनल कराटे में जिले का यह पहला पदक है। इस उपलब्धि के साथ नेशनल गेम्स में जिले के खिलाडी पहली जिले का नाम रोशन करेगी।

यह भी पढ़े - बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.