Ballia News: घर पर चढ़कर हमला, मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

बलिया, सिकंदरपुर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार देर शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जमीनी विवाद के चलते हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, खरीद गांव में दो पक्षों के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। बुधवार शाम इसी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के भवानी मंदिर खरीद स्थित घर पर चढ़कर हमला कर दिया। इस हमले में मोती चंद यादव (60) पुत्र इंद्रदेव, पंकज यादव (24) पुत्र अक्षय कुमार, अनिल यादव (42) पुत्र कोमल यादव और गीता देवी (55) पत्नी अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Road Accident in Ballia : बेकाबू स्कॉर्पियो ने किसान को कुचला, मौके पर मौत

पंकज यादव की हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

सीएचसी सिकंदरपुर में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पंकज यादव की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.