Ballia News : बलिया में युवक को ऐसे झपट ले गई मौत

दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव में मंगलवार को एक युवक की मौत करंट की जद में आने से हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को न देकर अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया जा रहा है कि श्रीपतिपुर निवासी रोजा अली (18) पुत्र अकबर अली मंगलवार की सुबह अपने दरवाजे के बगल में सहजन तोड़ने के लिए टेंट में उपयोग करने वाला लोहे का पाइप लेकर पेड़ पर चढ़ा था। रोजा अचानक असंतुलित होकर पाइप के साथ गिरा और दुर्भाग्य वश लोहे की पाइप एचटी लाइन के संपर्क में आ गई। आनन फानन में लोग उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया: सतीमाता मंदिर से लौट रही महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी, केस दर्ज

परिजन उसे घर लाकर पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफन कर दिये। इस विषय में पूछने पर एसओ दोकटी मदन पटेल ने बताया कि परिजन कोई सूचना या तहरीर नहीं दिए है, जिसकी वजह से आगे की कार्यवाई नहीं की जा सकी।युवक की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था।परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। युवक दो भाइयों ने छोटा था।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.