Ballia News : गंगा में डूबने से बालक की मौत, 6 माह में शीला को लगा दूसरा बड़ा झटका

मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के रामगढ़ हुकुमछपरा घाट पर नवरात्रि के प्रथम दिन प्रसाद बेचने गये दो भाईयों में एक की मौत स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां की तो मानों दुनिया ही उजड़ गई। करीब 6 माह पहले सुहाग खो चुकी शीला पुत्र वियोग में तड़प रही है। रोते-रोते उसका बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर निवासी पिन्टू गोंड का असमय निधन करीब 6 माह पहले हो गया था, तब से पिन्टू की पत्नी शीला अपने मायका हल्दी थाना क्षेत्र के शुक्लछपरा आ गई थी। शीला अपने पिता दया गोंड के घर रह कर किसी तरह अपने दो पुत्र व एक पुत्री के साथ गुजारा कर रही थी। मंगलवार को नवरात्रि का प्रथम दिन होने की वजह से शीला के दोनों पुत्र सात वर्षीय सत्यम व 9 वर्षीय प्रिंस गंगा नदी के रामगढ़ हुकुमछपरा घाट पर प्रसाद बेच रहे थे। वहीं, दोनों भाई नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे, जहां गहरे पानी में जाने से सत्यम डूब गया। आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। सत्यम की मौत की सूचना मिलते ही पारिवार में कोहराम मच गया। मां के साथ बड़ा भाई प्रिंस व बहन अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - शिव मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.