Hardoi News: प्रेम-प्रसंग में जहर पीने की घटना, महिला की मौत, प्रेमी गिरफ्तार

हरदोई। शादीशुदा महिला के प्रेम-प्रसंग का राज खुलने के बाद हालात इस कदर बिगड़े कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर जहर खा लिया। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की जान बच गई। महिला के पति ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला बघौली थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव का है। गांव निवासी सतीश कुमार ने पत्नी शांति देवी की मौत को लेकर दीपक कुमार और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सतीश का आरोप है कि 21 अप्रैल को दीपक ने उसकी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया और खुद भी वही कोल्ड ड्रिंक पी। इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गई, जबकि दीपक बच गया।

3 मई को सतीश की तहरीर पर पुलिस ने धारा 304, 120(बी), और 302 के तहत मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शांति देवी और दीपक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। जब यह बात पति सतीश को पता चली तो उसने पत्नी पर निगरानी बढ़ा दी। इसी तनाव से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन नतीजा यह हुआ कि शांति की मौत हो गई और दीपक अब सलाखों के पीछे है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.