Ballia News: मुंडन संस्कार की खुशियों के बीच गंगा घाट पर डूबा युवक, मचा कोहराम

मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंचे हल्दी थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार, रेवती थाना क्षेत्र के लमही गांव निवासी देवनाथ यादव के परिवार से मुंडन संस्कार के लिए लोग हल्दी थाना अंतर्गत हुकुमछपरा घाट पर पहुंचे थे। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ चल रहा था और मांगलिक गीत गूंज रहे थे। इसी बीच लमही गांव निवासी शिवजी यादव का 18 वर्षीय पुत्र योगेंद्र यादव गंगा स्नान के लिए नदी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वह डूब गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। मांगलिक गीतों की जगह मातम ने ले ली। पुलिस और स्थानीय लोग युवक को तलाशने में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.