Ballia News: पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन शुरू, 15 फरवरी तक करें अप्लाई

बलिया: जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की गई है। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न मत्स्य परियोजनाओं का लाभ लेने की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

मत्स्य पालक 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल (http://fisheries.up.gov.in) पर आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे

क्या मिलेगी जानकारी

इस पोर्टल पर परियोजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं।

अतिरिक्त जानकारी और संपर्क

अगर किसी को योजना से जुड़ी और अधिक जानकारी चाहिए, तो वे किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण बलिया के कार्यालय (मुहल्ला-बनकटा) में संपर्क कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने और मछली उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.