Ballia News: वेतन न मिलने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ, अब इस तरह लड़ेगा 10 हजार शिक्षक-कर्मचारियों की लड़ाई

बलिया। अप्रैल 2025 का वेतन अब तक न मिलने से जिले के लगभग 10 हजार शिक्षक और कर्मचारी नाराज हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत इन शिक्षकों की ओर से प्राथमिक शिक्षक संघ ने बड़ा ऐलान किया है।

संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और मंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को पत्र लिखते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो शिक्षक संगठन विभाग से जुड़ी समस्त सूचनाएं व जानकारियां भेजना बंद कर देगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

पत्र में बताया गया है कि बीते छह महीनों से हर माह वेतन को लेकर शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बार अप्रैल का वेतन भी अब तक नहीं मिला है, जिससे करीब 10 हजार परिवारों के सामने रोजमर्रा के खर्च, इलाज, सामाजिक ज़िम्मेदारियों और बच्चों की पढ़ाई जैसे मामलों में गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

संघ का कहना है कि स्थिति अब बदहाली की ओर बढ़ चुकी है और शिक्षक-कर्मचारी आक्रोशित व मानसिक रूप से पीड़ित हैं।

संघ ने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलनात्मक रुख अपनाने की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.