Lakhimpur Kheri News: बाग की रखवाली कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र के गांव कादीरपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित के पिता हबीब के अनुसार, उनके पुत्र का गांव के ही नबी के बेटे आशिफ से पुराना विवाद चला आ रहा है। बुधवार शाम करीब पांच बजे हबीब का बेटा गांव के बाहर सईद बाबा मजार के पास स्थित आम के बाग में निगरानी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी आशिफ वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गन्ना काटने वाली बगौड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।

हमले के बाद युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.