बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत और 3 घायल।

Ballia News: 24 घंटे के अंतराल में बलिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1 युवक समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य बिजली गिरने से झुलस गए।

Ballia News: 24 घंटे के अंतराल में बलिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1 युवक समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य बिजली गिरने से झुलस गए। इस घटना से मृतक का परिवार बदहवास है।

जानकारी के मुताबिक, भीमपुरा थाने के करीब चरौंवा टोले में शनिवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से 33 वर्षीय पंकज सिंह की मौत हो गयी. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पंकज अपने खेत में बाड़ लगा रहा था। एक अन्य घटना में भीमपुरा थाने के मधुकीपुर गांव के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से विमला, ओम प्रकाश और छट्ठू झुलस गए। हादसे के वक्त ये सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

यह भी पढ़े - चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप

मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव में शुक्रवार की रात बिजली की चपेट में आने से छबीला यादव (60) की मौत हो गयी। जब यह हादसा हुआ तब छबीला अपने घर के पास आराम कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.