बलिया: गाजीपुर ने गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

बलिया: 26वीं शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल का आयोजन श्री सुभाष इंटर कॉलेज, ताड़ी बड़ागांव के मैदान पर हुआ। मुकाबला गाजीपुर और गोरखपुर की टीमों के बीच खेला गया।

गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 165 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गाजीपुर के मोहम्मद आमिर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 49 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। इसरार अहमद ने भी शानदार योगदान दिया और 39 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे।

यह भी पढ़े - बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू

जवाब में, गोरखपुर की टीम 118 रनों पर ऑलआउट हो गई। गोरखपुर के पवन सिंह ने 10 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन की तेज पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज टीम को संभाल नहीं सके। गोरखपुर की टीम 17.3 ओवर में ढेर हो गई और गाजीपुर ने 48 रनों से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच का उद्घाटन पूर्व भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राजीव सिंह और प्रवीण सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री का कार्य रकीराज सिंह और शिवपाल सिंह ने किया। अंपायर की भूमिका हीरालाल सिंह और रघुधन प्रसाद ने संभाली।

प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, सचिव रघुधन प्रसाद, शेलेश्वर सिंह, राजीव सिंह, मुकेश सिंह, आशीष सिंह और मनीष सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.