- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : नि: शुल्क प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों को हमेशा मिलेगा शीतल पेयजल
बलिया : नि: शुल्क प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों को हमेशा मिलेगा शीतल पेयजल
बलिया : विकास खण्ड मुरली छपरा की मॉडल ग्राम पंचायत हृदयपुर की प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी ने मंगलवार को लालगंज टेम्पू स्टैण्ड व सेंट्रल बैंक के पास राहगीरों के लिए नि: शुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया, जहां लोगों को शीतल पेयजल मिलेगा। प्रधान प्रतिनिधि मोनू पाठक ने कहा कि प्रचंड गर्मी में लोगों के सुखे कंठ की प्यास बुझाने से बड़ा कोई धर्म व पुण्य नहीं होता। गर्मी में प्याऊ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए पानी व अनाज का दाना चुगने के लिए भी जरूरी व्यवस्था कराई जा रही है। ग्राम पंचायत सदस्य अंजनी राम ने कहा कि प्रधान द्वारा गर्मी में यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था किया जाना सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग से सुशील दूबे, कन्हैया पाठक,नारद पासवान, अनुज उपाध्याय, युनुस अंसारी, सुजीत गुप्ता, दिनेश ठाकुर, मनोज शर्मा, भुवाली राम, उमेश मिस्त्री, परशुराम राम, अशोक पासवान, जुगा, बड़क पासी, ब्रम्हानंद तिवारी, दया पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
