बलिया: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत में मेढ़ बांधते समय हुआ हादसा

Ballia News: बलिया के बेल्थरा रोड इलाके में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई.

Ballia News: बलिया के बेल्थरा रोड इलाके में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. किसान अपने खेत की मेड़ बांध रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से पति का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है.

घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव की है जहां शनिवार की शाम पंकज कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह (33 वर्ष) अपने खेत में मेड़ बना रहे थे. इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ ही अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

वहीं मृतक की पत्नी संजू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी ने भीमपुरा थाना प्रभारी को तहरीर देकर आकाशीय बिजली से मरे पति का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है। चरौंवा गांव के प्रधान देवेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक को करीब 5 साल का एक लड़का है. मृतक चार भाई हैं। जिसमें तीन भाई बाहर रहते हैं। सबसे छोटा भाई पंकज घर और खेती की देखभाल करता था।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.