यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल : 82 पीपीएस अफसरों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 82 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें ज्यादातर वे अधिकारी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में इंस्पेक्टर से उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है। अब इन अफसरों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

www-parakhkhabar-com-68e31b24210bd.jpg

यह भी पढ़े - Ballia News: सहतवार और खेजुरी थानों में लावारिश वाहनों की नीलामी की तारीख तय, पुलिस ने लोगों से की अपील

नई तैनाती सूची के अनुसार, सतीश कुमार राय और सुरेंद्र कुमार शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। वहीं मनीष कुमार वर्मा को गोरखपुर जनपद में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। राय साहब यादव को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ भेजा गया है।

www-parakhkhabar-com-68e31b243572e.jpg

अन्य प्रमुख तबादलों में 

  • विनोद कुमार दुबे : सहायक सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र
  • विपिन कुमार : पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस मेरठ
  • भैया संतोष कुमार सिंह : पुलिस उपाधीक्षक, कौशांबी
  • विकास राय : पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या
  • सुनील कुमार सिंह : पुलिस उपाधीक्षक, सुलतानपुर
  • शेषधर पांडेय : सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
  • धर्मेंद्र कुमार यादव : पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर
  • मुकेश कुमार : पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी
  • जिज्ञासा पाराशर : पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ
  • उमा शंकर यादव : पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी गोरखपुर
  • कुशल पाल सिंह : पुलिस उपाधीक्षक, इटावा
  • राकेश कुमार सिंह को बलिया,
  • रविंद्र प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर,
  • राजेश दीक्षित को रेलवे आगरा,
  • शैलेंद्र सिंह को ईओडब्ल्यू वाराणसी,
  • रिजवान अब्बास को पुलिस उपाधीक्षक (लोक शिकायत), मुख्यालय लखनऊ,
  • विवेक वार्ष्णेय को एलआईयू अयोध्या,
  • भरत कुमार गौतम को गाजीपुर,
  • पवन कुमार वर्मा को मुरादाबाद,
  • देवकी नंदन को रामपुर, दया शंकर द्विवेदी को मंडलाधिकारी बरेली नियुक्त किया गया है।

www-parakhkhabar-com-68e31b2448836.jpg

महिला अधिकारियों में रेखा कपूर को पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मीनाक्षी शर्मा-1 को सहायक सेनानायक, 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली बनाया गया है।

www-parakhkhabar-com-68e31b245ce59.jpg

इसके अलावा 

  • मनोज कुमार सिंह : सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर
  • बृजेश कुमार मिश्र : सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी
  • राजीव यादव : सहायक सेनानायक, 5वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर
  • राजकुमार सिंह : पुलिस उपाधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ
  • रमेश यादव : पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ वाराणसी
  • प्रेम प्रकाश पांडेय : पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद
  • अजय कुमार सिंह : सहायक सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या
  • विपिन कुमार पांडेय : पुलिस उपाधीक्षक, यातायात निदेशालय, लखनऊ
  • इंद्र पाल सिंह : मंडलाधिकारी, सहारनपुर नियुक्त हुए हैं।

www-parakhkhabar-com-68e31b24a8dbf.jpg

वहीं, देवीवर शुक्ला, आनंद कुमार ओझा, हारून राशिद, संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सूक्ष्म प्रकाश, अरुण कुमार सिंह, और नीरज सिंह समेत कई अधिकारियों को भी प्रदेशभर में नई तैनाती दी गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.