बलिया : साइबर सेल ने वापस कराए 3 लाख 5 हजार

Ballia News : साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल टीम ने अभय नारायण पाठक (एडवोकेट सिविल कोर्ट) की पुत्री से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 305000.00 (तीन लाख पांच हजार) रुपये उनके खाते मे वापस करा दिया है। 

खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी अभय नारायण पाठक पुत्र राज नारायण पाठक द्वारा पुलिस कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उनकी पुत्री के भिन्न-भिन्न खातों से फ्रॉड कॉल के माध्यम से 17 व 18 मई 2023 को क्रमशः ₹86000, ₹100000.00, ₹23000, ₹96000 (कुल ₹305000)फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक एस. आनंद व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर सेल ने तत्काल शिकायत का संज्ञान लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू की। फलस्वरूप 22.12.2023 को खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि क्रमशः ₹86000, ₹100000, ₹23000, ₹96000 वापस हो सका। शिकायतकर्ता अभय नारायण पाठक ने बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। 

साइबर सेल पुलिस टीम बलिया
-निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी प्रभारी साइबर सेल बलिया।
-आरक्षी अमरनाथ मिश्रा साइबर सेल बलिया।
-आरक्षी शिव चन्द्र यादव साइबर सेल बलिया।
-महिला आरक्षी ऋचा शुक्ला साइबर सेल बलिया।
-महिला आरक्षी काजल शुक्ला साइबर सेल बलिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.