बलिया सीएमएस ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, लापरवाही पर 5 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

बलिया : जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने कई वार्डों का निरीक्षण किया.

बलिया : जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने कई वार्डों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी मेडिकल वार्ड, एक्स-रे, एनआरसी, पैथोलॉजी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा.

सीएमएस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आयुष चिकित्सक डॉ. एके पाण्डेय, ऑडियोलॉजिस्ट प्रशांत कौशिक, संदीप यादव व नर्स पुष्पा व लीलावती के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. ओपीडी में डॉ. अजय पांडेय ने पर्चे पर बाहर से दवा लिखे जाने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारी को चिकित्सक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद मरीज की शिकायत पर दो नर्सों को नोटिस जारी किया गया। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि पांच लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है.

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.