बलिया : युवक की तलाश में जुटे थे परिजन, तभी मिली दिल को झकझोर देने वाली खबर

बलिया : छपरा-बलिया रेल खंड पर स्थित सहतवार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास  ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना स्थल पर जुटी क्षेत्रीय लोगों की भीड़ में शामिल किसी ने शव की पहचान कर ली।

शव की पहचान सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर 7 निवासी राजू राजभर (26) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राजू राजभर कुछ महीनों से मानसिक रोग से ग्रसित था, जो घर से निकलकर इधर-उधर भटक रहा था। घर वाले राजू को ढूंढने निकले थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच, उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े - Hardoi News : पेपर कप फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.