बलिया : बसपा समेत 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 10 ने लिया फॉर्म

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71-सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।आज तीसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 05 और सलेमपुर के 05 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से तीन और सलेमपुर से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से लल्लन सिंह यादव, राष्ट्रीय समाज दल (आर) से ओमप्रकाश पांडेय एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामनिवास गोंड ने रिटर्निग ऑफिसर रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के भीम राजभर व अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से नारायण मिश्र ने रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़े - बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा।

अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्चा लेने  और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.