Baghpat News: आशा वर्कर की गोली मारकर हत्या, अर्धनग्न हालत में बोरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक आशा वर्कर की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को बड़ौत थाना क्षेत्र के कोताना रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से प्लास्टिक के बोरे में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

शनिवार से थी लापता, रविवार को मिला शव

मृतका की उम्र लगभग 40–45 वर्ष बताई जा रही है और वह बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। शनिवार सुबह वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फोन बंद मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

बेटे की नजर से खुला राज

रविवार को मृतका के बेटे ने कोताना रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के रोशनदान से झांका, तो अंदर प्लास्टिक के बोरे में मानव पैर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुसी। वहां बोरे में महिला का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की। शव अर्धनग्न स्थिति में था और सिर में गोली मारी गई थी।

रिश्ते के देवर पर हत्या का आरोप

बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज चहल ने बताया कि परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप उसके रिश्ते के देवर पर लगाया है, जो शामली जिले के टिटौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुष्कर्म की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

महिला के शव की हालत को देखते हुए दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में पुष्टि की जा सकेगी।

फिलहाल, बागपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.