अंतरिम स्पीड पावर से बनेगी आरा-बलिया नई रेल लाइन : हावड़ा और दिल्ली मेन लाइन से जुड़ेगा बलिया, जानें खास बातें

बैरिया, बलिया : रेल क्षेत्र में बलिया को बड़ी सौगात मिली है। इससे दो प्रान्तों के जोड़ने व आरा बलिया के साथ बलिया की हावड़ा दिल्ली से कनेक्टिविटी हो जायेगी। जानकारी मिली है कि आरा बलिया के बीच बनने वाली 62 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन अंतरिम स्पीड पावर से बनेगी। गति शक्ति के संयुक्त निदेशक अभिषेक जगवत ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर के महाप्रबंधक कार्यालय व रेलवे बोर्ड को पत्र जारी कर उक्त रेल लाइन का फाइनल सर्वे रिपोर्ट (एफएसएल) तैयार करने को कहा है। इसके लिए 55 करोड रुपए जारी किया गया है। 

गति शक्ति व रेलवे बोर्ड को फाइनल सर्वे रिपोर्ट 3 महीने में पूर्वोत्तर रेलवे को देकर बताना है कि रेल रूट पर गंगा पर बनने वाले पुल के अलावा कितनी पुलिया, कितने स्टेशन और क्या-क्या करना है ? पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि उक्त नई रेल लाइन का टेंडर, भूमि अधिग्रहण व अन्य कार्य की प्रक्रिया एफएसएल के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया: तेज रफ्तार बाइक 25 फीट गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

श्री जगवत ने अपने पत्र में बताया है कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने इस नई रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान की है। इसके सर्वे के लिए पिछले साल 78 करोड रुपए जारी किए गए थे। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सांसद चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो। इसी क्रम में उनकी मंशा के अनुरुप 4 महीने के भीतर नई रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

गति शक्ति के संयुक्त निदेशक अभिषेक जगवत का कहना है कि नई रेल लाइन की परियोजना का पूरा विवरण रेलवे के वेबसाइट पर अपलोड है। कोई भी उसे देख सकता है। यह नई रेल लाइन बलिया आरा और बक्सर के लिए गेम चेंजर साबित होगा। इससे बलिया, हावड़ा व दिल्ली मेन लाइन से जुड़ जाएगा। वहीं इस क्षेत्र में तेजी से विकास के मार्ग प्रशस्त  होंगे। बता दें कि 50 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी सरकार के रेल मंत्री राम शुभम सिंह ने आरा को बलिया से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन का प्रस्ताव रखा था, किंतु उस समय यह परियोजना परवान नहीं चढ़ी।

इस परियोजना के पास होने में 50 वर्ष लग गए और इसके लिए बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को श्रेय प्राप्त हुआ। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का कहना है कि प्रधानमंत्री, रेल मंत्री का स्नेह व जनता जनार्दन के आशीर्वाद से इस परियोजना को मंजूरी मिली है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो और इसके लिए मैं लगातार कार्य कर रहा हूं।

खबरें और भी हैं

Latest News

“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’ “आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
मुंबई, अगस्त 2026: कुछ सपने वक्त के साथ खत्म नहीं होते, बल्कि सही कहानी और सही मौके का इंतजार करते...
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
भारतीय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’
सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.