बलिया : गंगा में डूबा एक और युवक, मची चीख-पुकार

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को मुण्डन संस्कार के दौरान एक युवक डूब गया। इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। साथ ही नाविकों के सहयोग से ढुढने में का प्रयास शुरू किया। हालांकि देर तक युवक नहीं मिल सका था।

सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अमित कुमार राजभर (20) पुत्र कन्हैया राजभर के पड़ोसी का मुंडन संस्कार था। अमित शामिल होने आया था। स्नान के समय वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद लोगो द्वारा शोर मचाने के साथ बचाने का प्रयास किया गया, तब वह गहरे पानी में समा गया। हल्दी पुलिस स्थानीय नाविकों व मल्लाहों के साथ उसे ढुढने का प्रयास कर रही है। अमित चार भाईयों में बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। खोज बीन जारी है।

यह भी पढ़े - मिशन शक्ति अभियान: सुलह-समझौते से 8 दंपत्तियों का कराया पुनर्मिलन, परिजनों को भी किया सम्मानित

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.