बहराइच: मोबाइल चलाने से मना किया तो पत्नी ने लगा लिया फंदा, मौत, कोहराम

नानपारा, बहराइच: जनपद के महादेवा गांव निवासी एक विवाहिता ने छत के कुंडे से दुपट्टा की मदद से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पति की सूचना पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी महक जायसवाल (24) पत्नी संदीप उर्फ पवन जायसवाल को एक बेटा है।

बृहस्पतिवार शाम को पत्नी फोन चला रही थी, जबकि बेटा रो रहा था। यह देख पति संदीप ने पत्नी को फटकार लगाते हुए मोबाइल चलाने से मना किया। इससे नाराज पत्नी अपने कमरे में गई। उसने छत के कुंडे से दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पति ने नवाबगंज पुलिस को घटना से अवगत कराया।

प्रभारी निरीक्षक आरके पांडे ने बताया कि विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी है। पति की सूचना पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.