बहराइच: बांस काटने के दौरान दबंगों ने की मारपीट, तीन घायल

बहराइच। फखरपुर क्षेत्र में खेत में लगे बांस काटने के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के रघ्घुपुरवा गांव निवासी शंकर के खेत में मेढ़ पर बांसकोट लगा है। गुरुवार शाम को बांस काटने पर गांव के ही राधेश्याम से विवाद हुआ था। इसी को लेकर रात में कहासुनी हो रही थी।

इसी दौरान राधेश्याम व उसके साथियो ने लाठी डंडों से हमला कर शंकर की 50 वर्षीय पत्नी ननकई देवी, उसके बेटे 28 वर्षीय बृजेश, 30 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी जग्गू वर्मा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने उन्हे फखरपुर सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है।मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - Ballia News : बोलेरो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बालक की मौत, कई घायल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.