- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बागपत
- Baghpat News: भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में हादसा, मंच गिरने से 7 की मौत, 70 से अधिक घायल
Baghpat News: भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में हादसा, मंच गिरने से 7 की मौत, 70 से अधिक घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के लिए बनाए गए 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूटने से श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित उपचार और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
सुबह आठ बजे हुआ हादसा
घायलों को ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने के कारण घायलों को ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल ले जाया गया। एडीएम पंकज वर्मा ने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
हादसे के बाद आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया कि अस्थायी मंच की सीढ़ियां भीड़ का दबाव सहन नहीं कर पाईं, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोग और श्रद्धालु आयोजकों की लापरवाही और प्रशासन की कमी पर नाराजगी जता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। फिलहाल मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।