- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- शिक्षिका ने दिया नशा, भाई ने सात साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
शिक्षिका ने दिया नशा, भाई ने सात साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बदायूं,बिल्सी। एक स्कूल के प्रबंधक की बेटी और शिक्षिका साल 2016 में कक्षा 8 की हिंदू छात्रा को अपने घर ले गई। नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को चाय पिलाई। छात्रा बेहोश हो गई तो शिक्षिका के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो लिए और वीडियो बना ली।
स्कूल प्रबंधक की बेटी व शिक्षिका हिना उसे पढ़ाई कराने के बहाने अपने घर पर ले गई। जहां एक कमरे में बैठाकर उसे नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाई। वह बेहोश हो गई। जिसके बाद शिक्षिका उसे अपने भाई अदनान के पास ले गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उस दौरान अदनान ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसके बाद अदनान वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। उस समय छात्रा की उम्र कम थी। वह बहुत डर गई। अदनान उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता हुआ बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
अदनान शेख और उसकी बहन ने छात्रा से अदनान के साथ निकाह करने को कहा। छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई तो अपनी परिजनों को अवगत कराया कि आरोपी 2016 से लेकर 2023 तक उसके साथ गलत काम करता आ रहा है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरेापी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को आरोपी अदनान को मुजरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है।
