UP Board Result: बदायूं में नमन पाठक 10वीं और प्रियांशी राधे 12वीं की जिला टॉपर बनीं

बदायूं। यूपी बोर्ड 2025 के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें बदायूं के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।

कक्षा 12वीं में श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी राधे ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अहमद रज़ा सिद्दीकी ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान, जबकि द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज के छात्र कनिष्क ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज के छात्र नमन पाठक ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर का स्थान हासिल किया। शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति पाठक ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान, और उझानी स्थित एसकेएसआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सिद्धांत दुबे ने 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। टॉपर्स को बधाइयों का सिलसिला जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.