Budaun News: जांच के लिए FSL भेजा गया महिला जज का मोबाइल, 3 फरवरी को सरकारी आवास में मिला था शव

बदायूं: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में जजी कॉलोनी निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। महिला जज के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला जज की मौत हैंगिंग से हुई थी। पुलिस हत्या मानकर जांच कर रही है। सदर कोतवाल ने नक्शा नजरी बनाई। छानबीन की। माना जा रहा है कि उनके मोबाइल से मौत का राज खुल सकता है। पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए मुरादाबाद स्थित एफएसएल भेजा है। 

मूलरूप से जिला मऊ की तहसील घोसी क्षेत्र के गांव तराई डीह निवासी ज्योत्सना राय सिविल जज जूनियर डिवीजन थीं। तीन जनवरी को उनका शव जजी कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास के कमरे में पंखे पर फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर उनके परिजन विलाप करते पहुंचे। महिला जज के पिता अशोक कुमार राय ने कहा कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। 

उनकी तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है। महिला जज के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल चेक की लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिल सका। 

यही पता चल सका है कि महिला जज ने आखिरी बार अपने परिजन और दोस्तों से ही बात की थी। सदर कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को नक्शा नजरी बनाकर छानबीन शुरू की है। महिला जज के मोबाइल में पैटर्न लॉक होने की वजह से भी जानकारी नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने महिला जज का मोबाइल मुरादाबाद स्थित एफएसएल भेजा है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हर पहलु पर छानबीन की जा रही है। मोबाइल फोन की जांच कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.