- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- Badaun News: प्यार में रोड़ा बना परिवार, थाने पहुंचे प्रेमी युगल जान को बताया खतरा, मांगी सुरक्षा
Badaun News: प्यार में रोड़ा बना परिवार, थाने पहुंचे प्रेमी युगल जान को बताया खतरा, मांगी सुरक्षा
On
बिनावर (बदायूं): विजय-नगला गांव के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने थाने पहुंचकर अपने परिजनों से जान का खतरा जताया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने खुद को बालिग बताया और साथ रहने की इच्छा जाहिर की।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों एक ही गांव के हैं और पहले भी कई बार साथ देखे गए हैं। दोनों के परिवारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। बुधवार रात प्रेमी युगल घर से भाग गया था। युवती के परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार को थाने पहुंचकर युवती ने साफ कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और किसी भी हाल में वापस नहीं जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
By Parakh Khabar
दुनिया का पहला एक्सचेंज: NSE में अब नैनोसेकंड में होगा ऑर्डर कन्फर्म
By Parakh Khabar
Latest News
13 Apr 2026 05:50:43
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
