- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आजमगढ़
- बीएसए की अहम कार्रवाई: नामांकन रहित 34 हेडमास्टरों को नोटिस
बीएसए की अहम कार्रवाई: नामांकन रहित 34 हेडमास्टरों को नोटिस
On
आजमगढ़ : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शून्य नामांकन वाले (प्रेरणा पोर्टल के मुताबिक) जिले के 34 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सम्बंधित प्रधानाध्यापकों से दो दिन में बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
नामांकन न होने में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की लापरवाही मानी गई है। मामले में बीएसए ने जिले के 34 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिवस में अपना स्पष्टीकरण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने स्पष्टीकरण न देने वाले प्रधानाध्यापकों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
25 Oct 2026 13:31:03
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। कहासुनी के दौरान...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
