बसपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की ग्यारहवीं सूची में आजमगढ़ प्रत्याशी को संशोधित किया है।

लखनऊ : लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने 6 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कैसरगंज सीट पर बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। यहां लोकसभा सीट से नरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ से तीसरी बार उम्मीदवार बदला है। 

गुरुवार को जारी लिस्ट में बसपा की इस लिस्ट में कैसरगंज, डुमरियागंज, गोंडा, संत कबीरनगर, बाराबंकी और आजमगढ़ सीट से प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है। बसपा ने कैसरगंज सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए नरेंद्र पाण्डेय को उतारा है। आजमगढ़ में प्रत्याशी बदलकर मशहूद अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है। गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, संतकबीर नगर से नदीम अशरफ और बाराबंकी से शिव कुमार दोहरे को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़े - International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

गौरतलब है कि बसपा ने आजमगढ़ सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बदला है। सबसे पहले इस से सीट पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा गया था, लेकिन बाद में उन्हें सलेमपुर सीट से टिकट दिया गया। इसके बाद बसपा ने आजमगढ़ सीट से शबीहा अंसारी को टिकट दिया था। अब उनकी जगह उनके पति मशहूद अहमद को बसपा ने टिकट दिया है। 

बसपा ने इस लिस्ट में तीन मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया है। दो ब्राह्मणों को टिकट दिया है। एक आरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। बसपा की ओर से उम्मीदवारों की यह 11वीं सूची है। इससे पहले 10 सूची जारी की गई हैं, अब तक बसपा 75 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.