- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आजमगढ़
- आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूम बच्चों की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूम बच्चों की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्रके रामपुर खास ग्राम में दो बच्चों की रहस्यमई मौत से हड़कंप और कोहराम मच गया। बता दें कि यहां के रहने वाला एक मासूम शुक्रवार की देर शाम तबीयत खराब हु थी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां देर रात डॉक्टरों ने उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह बच्चे का शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो घर पर सो रही ग्यारह साल की बेटी भी मृत हाल में पड़ी मिली। दो बच्चों की इस तरीके से हुई रहस्यमय मौत ने परिजनों और सभी को सदमे में डाल दिया है।
अभय की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन शनिवार की सुबह शव लेकर घर पहुंचे तो बिस्तर पर सो रही पुत्री सोनाक्षी भी मृत हाल में ही पड़ी मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। संदिग्धावस्था में दो बच्चों की मौत ने मां मनीषा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
