- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमरोहा : सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
अमरोहा : सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
On
नौगांवा सादात। नौगावां सादात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने दो बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि टैंकर बाइक सवार युवकों को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और गांव बादशाहपुर में स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के पास जाकर पलट गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। परिवार के लोगों को मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
खबरें और भी हैं
परोपकार ही सबसे बड़ा प्रतिफल
By Parakh Khabar
प्रग्नानंदा ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज जीतने वाले पहले भारतीय बने
By Parakh Khabar
Latest News
07 Jun 2026 19:52:57
बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी (चकिया के बारी) गांव से जुड़े दियारा क्षेत्र में 11 भैंसों के अचानक...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
